LIVE

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Ahmedabad Stadium Weather Forecast Today LIVE: रिजर्व डे पर खेले जाएगा फाइनल, बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Ahmedabad Stadium Weather Forecast Today LIVE: रिजर्व डे पर खेले जाएगा फाइनल, बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी
IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Ahmedabad Stadium Weather Forecast Today LIVE: रिजर्व डे पर खेले जाएगा फाइनल, बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Ahmedabad Stadium Weather Forecast, Pitch Report Today Match, Ahmedabad Rain News LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में आज एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होगी। गुजरात की टीम के पास लगातार दूसरी बार खिताबी जीत का मौका है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार खिताब जीतकर एक बार फिर साझा रूप से सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी। मैच के ताजा स्कोर और सभी जरूरी अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

CSK vs GT IPL 2023 FINAL LIVE SCORE STREAMING: WATCH HERE

MAY 28, 2023 23:07 IST

रिजर्व डे पर खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, बारिश जीती

रिजर्व डे के दिन आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को नियत तिथि पर बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका।
MAY 28, 2023 21:07 IST

अहमदाबाद में रुकी बारिश

अहमदाबाद में बारिश रुक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में मैच ऑफीशियल्स मैदान का निरीक्षण करेंगे और मैच कितने बजे शुरू होगा इस बारे में फैसला करेंगे।
MAY 28, 2023 20:08 IST

29 मई को होगी खिताबी जंग?

अहमदाबाद में बारिश नहीं रुकने के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में अगर आज चेन्नई और गुजरात के बीच भिड़ंत नहीं होती है तो मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा।
MAY 28, 2023 19:57 IST

CSK vs GT, IPL 2023: कब तक खेला जा सकेगा पूरा मुकाबला

अगर रात 9.35 बजे तक मैच शुरू हो जाता है तो मुकाबला 20-20 ओवर का होगा। इसके बाद ओवर कटने लगेंगे। रात 12:06 बजे तक 5-5 ओवर का मैच नहीं होने की स्थिति में सुपर ओवर के जरिए हार जीत का फैसला होगा।
MAY 28, 2023 19:54 IST

जानिए कितना है 5-5 ओवर के मुकाबले के लिए कटऑफ टाइम

आईपीएल के नियमों के मुताबिक बारिश की स्थिति में पूरी कोशिश 5-5 ओवर का मुकाबला कराने की होती है। ऐसे में आज फाइनल मुकाबले के दौरान 5-5 ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात 12:06 AM है। अगर पांच ओवर का मैच भी नहीं खेला जा सका तो उसके बाद सीधे सुपर ओवर के जरिए हार जीत का फैसला होगा।
MAY 28, 2023 19:49 IST

अगर आज नहीं हुआ मैच, तो रिजर्व डे का प्रावधान

MAY 28, 2023 19:46 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: अहमदाबाद में बारिश थमी

अहमदाबाद में बारिश थम गई है। लेकिन मैच के जल्दी शुरू होने के आसार नहीं दिख रहा हैं।
MAY 28, 2023 05:42 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: गिल बन सकते हैं चेन्नई की राह का रोड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवीं खिताबी जीत की राह का रोड़ा शुभमन गिल बन सकते हैं। जिस शानदार फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उनके बल्ले को रोक पाना सीएसके के गेंदबाजों के लिए मुश्किल होगा। चेन्नई के मुश्किल विकेट पर पहले क्वालीफायर में भी वो गुजरात के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उस मैच में उन्होंने 42 रन बनाए थे।
MAY 28, 2023 05:03 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: धोनी खेलेंगे आईपीएल में 250वां मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के लिए फाइनल मुकाबला एक व्यक्तिगत उपलब्धि वाला भी होगा। ये आईपीएल में उनका 250वां मैच होगा।
MAY 28, 2023 03:33 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: ऐसा रहा है दोनों आईपीएल 2023 में सफर

MAY 28, 2023 03:32 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 4 मैच खेले गए हैं जिसमें से से तीन में गुजरात की टीम विजयी रही है जबकि एक बार बाजी सीएसके के हाथ लगी। दूसरे नजरिए से देखें तो सीएसके की टीम लीग दौर में एक बार भी गुजरात के खिलाफ जीत नहीं हासिल कर सकी। वहीं प्लेऑफ में दोनों के बीच एक बार भिड़ंत हुई और बाजी चेन्नई के हाथ लगी।
MAY 28, 2023 03:07 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: बारिश किरकिरा कर सकती है मजा

अहमदाबाद में रविवार को बारिश की संभावना है। दूसरे क्वालीफायर के दौरान भी बारिश की आशंका थी और वो हुई भी लेकिन उसका मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
MAY 28, 2023 03:03 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है हार्दिक पांड्या की टीम

शुभमन गिल/जोशुआ लिटिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन,हार्दिक पांड्या (कप्तान),विजय शंकर, डेविड मिलर, राशिद खान,राहुल तेवतिया, नूर अहमद,मोहित शर्मा,मोहम्मद शमी।
MAY 28, 2023 03:03 IST

ऐसी हो सकती है मुकाबले में चेन्नई की प्लेइंग-11

रुतुराज गायकवाड़,डेवोन कॉन्वे, शिवम दुबे/मतीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू,रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर,तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्णा।
MAY 28, 2023 03:02 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: गुजरात के पास है इतिहास रचने का मौका

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स के पास अपने शुरुआती दो सीजन में खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का शानदार मौका है। अगर वो ऐसा करने में सफल रही तो सीएसके और मुंबई के बाद डबल धमाल मचाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। चेन्नई ने साल 2010 और 2011 में खिताब जीता था। वहीं मुंबई साल 2019 और 2020 में लगातार दो बार चैंपियन बनी थी।
MAY 28, 2023 03:00 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: चार बार की चैंपियन है चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार बार खिताब जीत चुकी है। उसके पास पांचवीं बार चैंपियन बनने का मौका है। अगर वो गुजरात को पटखनी देकर खिताब अपने नाम कर लेती है तो वो मुंबई इंडियन्स के साथ साझा रूप से आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बन जाएगी।
MAY 28, 2023 02:59 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

फाइनल मुकाबले में सीएसके और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर होगी। सीजन के पहले क्वालीफायर में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी जिसमें जीत दर्ज करके सीएसके सीधे फाइनल में पहुंची थी।
MAY 28, 2023 02:58 IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT LIVE Updates: आज है चेन्नई और गुजरात के बीच खिताबी भिड़ंत

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज एमएस धोनी की सीएसके और हार्दिक पांड्या की जीटी के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी।