DC vs MI Dream11 Team: दिल्ली-मुंबई की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 12, 2023, 06:13 PM IST

DC vs MI Dream11 Prediction, IPL 2023 Delhi Capitals vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction, Playing 11: आईपीएल 2023 के 16वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस होगा। जानिए कैसी है दोनों की प्लेइंग-11।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल का 16वां मुकाबला आज
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा मैच

DC vs MI Dream11 Prediction, IPL 2023 Delhi Capitals vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction, Playing 11: आईपीएल के 16वें सीजन का 16वां मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी, क्योंकि दिल्ली और मुंबई ने मौजूदा सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। जीत के लिए दोनों टीमें अपनी टीमों में एक या दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Delhi Capitals,

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

दिल्ली और मुंबई को मिली बैक टू बैक हार

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल के 16वें सीजन में हार के रथ पर सवार है। दोनों टीमें हार के सिलसिले को रोकने के प्रयास में है। लेकिन उम्मीद है कि दिल्ली मंगलवार को इस सिलसिले पर रोक लगा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि दूसरे मैच में गुराज टाइटंस और तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल से हार मिली है। इसी तरह मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी है।

End of Feed