CSK vs RR Dream 11 Team Prediction, Playing XI, IPL 2023: ऐसी है चेन्नई-राजस्थान की प्लेइंग-11

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 13, 2023, 02:40 PM IST

CSK vs RR Dream 11 Team Prediction IPL 2023: आईपीएल के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीम जीत कर यहां पहुंची है और चेपॉक के मैदान पर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगी। जानिए आज कौन से 22 खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं।

CSK vs RR Dream 11 Team Prediction IPL 2023: आईपीएल के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीम जीत कर यहां पहुंची है। चेन्नई ने जहां पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकेट से पटखनी दी है तो वहीं राजस्थान की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 57 रन से बड़ी जीत मिली थी।

चेन्नई के लिए इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है जो टीम के लिए चिंता का सबब है। पिछले मुकाबले में बेन स्टोक्स नहीं खेले थे और उनका इस मैच में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। दूसरी तरफ दीपक चाहर की इंजरी भी सीएसके के लिए आफत बन कर आई है और राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उनकी जगह राजवर्धन हंगरगेकर को मौका मिल सकता है। बल्लेबाजी की बात करें तो पिछले मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने अद्भुत बल्लेबाजी की थी और टीम उन्हें और मौका देना चाहेगी। रुतुराज गायकवाड़ भी शानदार फॉर्म में हैं।

End of Feed