CSK vs LSG Dream11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 में सोमवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी। चेन्नई को सीजन के उद्धाटन मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन के बड़े अंतर से विजयी हुई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11
लखनऊ और चेन्नई की टीमों के बीच की भिड़ंत रोचक होने जा रही है। जहां चेन्नई की टीम घर पर खेलेगी वहीं लखनऊ के लिए यह अवे मैच होगा। लखनऊ की टीम पहली बार चेन्नई में खेल रही है। चेन्नई का अपने घर पर दबदबा रहा है। यहां खेले तकरीबन 70 प्रतिशत मैच में चेन्नई की टीम विजयी हुई है। स्पिनर्स के दबदबे वाले इस मैदान में चेन्नई को पटखनी देना और सही प्लेइंग-11 का चुनाव करना लखनऊ के लिए आसान नहीं होगा। वहीं सीएसके की टीम अपने घर पर मजबूत पहलुओं और परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
