क्रिकेट

CSK vs LSG: चेन्नई और लखनऊ का मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 6, 2023, 02:53 PM IST

आईपीएल के छठे मैच में चन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। फैंस भी चेन्नई की पहली जीत का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, लखनऊ लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Image

एमएस धोनी और केएल राहुल। (फोटो - IPL/BCCI)

आईपीएल के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स भिड़ने उतरेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन चेन्नई के लिए बेहद ही अहम है। आईपीएल के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। धानी की सेना सोमवार को लखनऊ के सामने नई रणनीति के साथ उतरेगी। वहीं, लखनऊ भी जीत के लिए को बरकरार रखने उतरेगी। लखनऊ ने अपने पहले मुकाबले में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत के साथ आगाज किया था।

पिछले सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम को कुल 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी 9वें नंबर पर रही थी। वहीं, लखनऊ की टीम ने डेब्यू सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम पॉइंट टेबल में 18 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही थी और नॉकआउट में भी पहुंची थी, लेकिन फाइनल से चूक गई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का मुकाबला कब होगा? ( CSK vs LSG IPL 2023 Match date)

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का मुकाबला 3 अप्रैल, सोमवार को खेला जाएगा।

किस मैदान पर होगा चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का यह मुकाबला (CSK vs LSG IPL 2023 Match Venue)

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का यह मुकाबला एम. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का यह मुकाबला (CSK vs LSG IPL 2023 Match Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का यह मुकाबला शाम 7.30 बजे, जबकि इसका टॉस 7 बजे होगा।

आप टीवी पर कहां देख सकते हैं, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का यह मुकाबला (Where to watch CSK vs LSG IPL 2023 Match)

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 का यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी हैं।

कहां देखेंचेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच TATA IPL 2023 के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Where to watch CSK vs LSG IPL Match Live Streaming)

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमों के बीच IPL 2023 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण फ्री कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल के साथ प्रशंसक आनंद उठा सकते हैं। इतना ही नहीं वह इसका आनंद 12 भाषाओं में ले सकते हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article