MS Dhoni, IPL 2023, CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (बुधवार, 12 अप्रैल 2023) का दिन महेंद्र सिंह धोनी और उनके करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास दिन है। आज जब आईपीएल 2023 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ रही है, तब मैच में टॉस के लिए उतरते ही चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने एक खास रिकॉर्ड बना डाला है।
महेंद्र सिंह धोनी (CSK)
दरअसल, एम एस धोनी आज आईपीएल इतिहास में एक टीम के लिए सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वो 200वीं बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल इतिहास में आज तक कोई भी खिलाड़ी ये कमाल नहीं कर सका है। मैच से पहले एन. श्रीनिवासन ने धोनी को इस खास उपलब्धि के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया।
Salute the King and whistle for his 2️⃣0️⃣0️⃣th as Thala!#Thala200 #WhistlePodu 🦁💛 t.co/UCZ5GpaBhb
— ANI (@ANI) Apr 12, 2023
आज का मुकाबला चेपक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 में दूसरा मैच है। इससे पहले उन्होंने इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेला था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार जीत मिली थी।
धोनी ने अब तक आईपीएल में 236 मुकाबले खेले हैं जिस दौरान उनके बल्ले से 5004 रन निकले हैं। धोनी ने 5000 रनों का आंकड़ा पार करने का ये रिकॉर्ड पिछले ही मैच में पूरा किया था। धोनी ने अपना आईपीएल डेब्यू मोहाली के मैदान पर 2008 में किया था। अब धोनी चेपक के मैैदान पर 1500 रन बनाने से 57 रन दूर हैं।
