IPL 2023: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली को लगा बड़ा झटका, डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज लौटा स्वदेश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 6, 2023, 02:57 PM IST

IPL 2023: पहले से मुश्किलों में घिरी दिल्ली की समस्या और बढ़ गई है। दरअसल गेंदबाजी आक्रामण की जान ऑनरिक नॉर्खिया आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। वह निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं। इस बात की आधिकारिक जानकारी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से दे दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली की मुश्किलें बढ़ी
  2. ऑनरिक नॉर्खिया बीच आईपीएल लौटे स्वदेश
  3. आरसीबी के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे नॉर्खिया

आईपीएल 2023 में पहले से ही मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स के सामने एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रामण की जान ऑनरिक नॉर्खिया साउथ अफ्रीका लौट रहे हैं और यह टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। आपको बता दें कि नॉर्खिया किसी इंजरी के कारण नहीं बल्कि निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं और शनिवार को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Anrich Nortje

ऑनरिक नॉर्खिया, गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि 'दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ऑनरिक नॉर्खिया को निजी कारणों से शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज शाम के मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

End of Feed