IPL 2023, SRH vs PBKS Match Preview: पंजाब के खिलाफ घर पर हार का सिलसिला खत्म करने उतरेंगे सनराइजर्स, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2023, 05:22 PM IST

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings, IPL 2023, Match Preview: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में अपने घर पर पंजाब किंग्स खिलाफ अपनी हार का सिलसिला खत्म करने के इरादे से उतरेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

SRH vs KKR, Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: लगातार दो हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में अपनी बल्लेबाजी की कमजोरियों से पार पाना होगा। पिछले दो सत्र में आठवें स्थान पर रही सनराइजर्स ने इस बार बेहतर शुरूआत की उम्मीद की थी लेकिन उसे पिछले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने हराया।

IPL-2023-SRH-vs-KKR-Match-Preview

आईपीएल 2023, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच प्रीव्यू(साभार IPL/BCCI)

सनराइजर्स के बल्लेबाज हैं नाकामी की वजह

सनराइजर्स की हार का प्रमुख कारण उसके बल्लेबाजों की नाकामी रही जो दो मैचों में क्रमश: 131 और 121 रन ही बना सके। लगातार विकेट गिरने से सनराइजर्स की टीम लय हासिल नहीं कर सकी। पहले मैच में पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 30 रन था जो दूसरे मैच में एक विकेट पर 43 रन। लखनऊ के खिलाफ नौ ओवर के बाद 55 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। नये कप्तान एडेन मार्करम की वापसी से भी कुछ नहीं बदला। मार्करम खाता भी नहीं खोल सके। हैरी ब्रूक स्पिनरों को बखूबी खेलने के लिये जाने जाते हैं लेकिन दोनों मैचों में उन्हें स्पिनरों ने ही आउट किया।

End of Feed