Today in IPL 2023, RR vs SRH Preview: आज के दूसरे मुकाबले में राजस्थान-हैदराबाद होंगे आमने-सामने, जानिए मैच से जुड़ी सभी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2023, 06:26 PM IST

Today's IPL match, RR vs SRH Preview: इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में आज अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स और दसवें पायदान पर रहकर संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। ऐसा में राजस्थान की टीम लगातार दो मैच में हार के बाद जीत की पटरी पर वापस लौटने की कोशिश करेगी। वहीं हैदराबाद के सामने अपने वजूद को बचाए रखने की चुनौती है।

IPL Match Today, RR vs SRH Preview: पिछले दो मैचों में हार से पस्त राजस्थान रॉयल्स को अगर हार की हैट्रिक से बचना है तो उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया था और उसकी पूरी टीम 118 रन पर आउट हो गई थी।

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Match Preview

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू(साभार IPL/BCCI)

अभी भी टॉप 4 में काबिज है राजस्थान

मुंबई इंडियंस और गुजरात के हाथों हार के बावजूद रॉयल्स ने चोटी की चार टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। उसने अभी तक पांच मैच जीते हैं जबकि इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसे हालांकि आगामी मैचों में किसी भी तरह का ढीला प्रदर्शन महंगा पड़ सकता है।

End of Feed