IPL 2023, RCB vs CSK: चेन्नई के खिलाफ अपने घर पर जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी बैंगलोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 04:28 PM IST

RCB vs CSK: आईपीएल के 24वें मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर भिड़ेगी। आरसीबी की टीम जीत कर यहां पहुंची है जबकि चेन्नई को पिछले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की टीम सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जब मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने पर टिकी होंगी और साथ ही टीम को उम्मीद होगी कि घुटने की हल्की चोट के बावजूद उसके प्रेरणादायी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच में खेलेंगे। अब तक उतार-चढ़ाव भरे अभियान के बाद दक्षिण भारत की ये दो टीम जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें लय हासिल करने पर टिकी होंगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही धोनी अपने घुटने को लेकर परेशान हैं लेकिन अब तक उन्होंने टीम की ओर से चारों मुकाबले खेले हैं। सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन को उम्मीद है कि धोनी आरसीबी के खिलाफ टीम की अगुआई करेंगे। उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह मैच से बाहर रहेगा लेकिन हमें कल शाम तक इंतजार करना होगा।’

End of Feed