KKR vs SRH IPL 2024 Final Match Preview: कौन जीतेगा खिताब गुरू गंभीर की केकेआर या पैट कमिंस की हैदराबाद, खिताबी भिड़ंत इस रविवार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 09:18 AM IST

IPL 2014 Final Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Preview कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी अहम बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को खेला जाएगा आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला
  • केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी भिड़ंत
  • कोलकाता की तीसरे और हैदराबाद की दूसरे खिताब पर होगी नजर

IPL 2014 Final Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Preview in Hindi: एक तरफ क्रिकेट के कुशल रणनीतिकार गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरी तरफ आक्रामक बल्लेबाजी की नयी परिभाषा गढने वाले पैट कमिंस के सनराइजर्स हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग में इस सत्र का सरताज बनने के लिये आखिरी तिलिस्म पर दोनों बेहतरीन टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबले में दर्शकों के लिये रोमांचक क्रिकेट की गारंटी रहेगी। आम तौर पर खेल में मुकाबले कप्तानों और उनकी टीमों के बीच होते हैं लेकिन यह आईपीएल फाइनल दीगर है। इसमें एक तरफ ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो’ की सोच रखने वाले गंभीर का दिमाग है तो दूसरी तरफ एक ऐसा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान है जिसने टीम को विजेताओं वाले तेवर दिये हैं। केकेआर के कप्तान के रूप में दूसरा आईपीएल फाइनल खेलने जा रहे श्रेयस अय्यर इस महामुकाबले में सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं।

KKR vs SRH IPL 2024 Final

श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस (साभार IPL/BCCI)

कमिंस के पास है अपनी कप्तानी में चार चांद लगाने का मौका

एक दशक पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कमिंस छह महीने के भीतर वनडे विश्व कप, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एशेज जीतने वाले कप्तान बनेंगे। अब अगर वह सनराइजर्स को आईपीएल खिताब भी दिला देते हैं तो यह सोने पे सुहागा होगा। सनराइजर्स के सहायक कोच सिमोन हेलमोट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम की जीत के बाद कहा था,'वह काफी व्यवहारिक , विनम्र और प्रभावी कप्तान है । उसके पास अलग अलग परिस्थितियों में प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ सारी जानकारियां और आंकड़े रहते हैं।'

End of Feed