Duleep Trophy: चोटिल मंदीप सिंह दलीप ट्रॉफी से बाहर, जयंत यादव होंगे उत्तर क्षेत्र के कप्तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2023, 06:57 PM IST

Duleep Trophy Updates: सीनियर बल्लेबाज मनदीप सिंह के चोट के कारण बाहर होने के बाद हरियाणा के ऑलराउंडर जयंत यादव दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे। पंजाब के बल्लेबाज नेहल वढेरा को मुख्य टीम में शामिल किया गया था। नेहल ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी थी और वह स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल थे।

क्षेत्रीय चयन समिति के संयोजक अनिरुद्ध चौधरी ने गुरुवार को कहा कि सीनियर बल्लेबाज मनदीप सिंह के चोट के कारण बाहर होने के बाद हरियाणा के ऑलराउंडर जयंत यादव दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे।

Mandeep Singh injured ahead of Duleep Trophy

मनदीप सिंह

पंजाब के बल्लेबाज नेहल वढेरा को मुख्य टीम में शामिल किया गया था। नेहल ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी थी और वह स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल थे।

End of Feed