न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:09 PM IST

India cricket team announced for NZ tour: भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद नवंबर में न्‍यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वो तीन टी20 इंटरनेशनल और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। न्‍यूजीलैंड दौरे पर जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय टीम नवंबर में न्‍यूजीलैंड दौरे पर जाएगी
  • न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा
  • भारतीय टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है

नई दिल्‍ली: बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम (India Cricket team) की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के बाद नवंबर में न्‍यूजीलैंड का दौरा करेगी। यहां भारतीय टीम तीन टी20 इंटरनेशनल मैच और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया गया है। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) वनडे सीरीज में कप्‍तानी करेंगे। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दोनों सीरीज में उप-कप्‍तान होंगे। नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। हार्दिक पांड्या न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे।

End of Feed