जिंबाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज से पहले 37 वर्षीय भारतीय महिला क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। कैसा रहा उनका 12 साल लंबा अंतरराष्ट्रीय करियर?

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज पूनम राउत ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। सैंतीस वर्षीय पूनम ने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए चार टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में कहा,'काफी सोच-विचार और आत्ममंथन के बाद मैंने खेल के सभी प्रारूपों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।'

Punam Raut

पूरम राउत (फोटो क्रेडिट @Maina_Singhx77 X)

उन्होंने कहा, 'भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल नहीं रहा, बल्कि इसने मेरे व्यक्तित्व को निखारा, मुझे मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहना सिखाया और ऐसी यादें दीं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। मैंने जब भी भारतीय जर्सी पहनी, हर बार इसे अपार गर्व और कृतज्ञता के साथ पहना।'

End of Feed