ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, प्रतिका रावल-वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ को मिली जगह

बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए सीनियर महिला टीम और एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारत ए टीम का चयन किया। इंडिया ए की कमान राधा यादव के हाथ में है। वहीं, एकमात्र टेस्ट मैच के लिए हरमनप्रीत कौर टीम की कमान संभालेंगी।

नई दिल्ली, भाषा। बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान किया। वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन के करने वाली प्रतिका रावल को मौका मिला है। वहीं, बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को टीम में जगह दी गई है। यह टेस्ट मैच 8 से 9 मार्च तक पर्थ में खेला जाएगा।

Indian Women Test team

भारतीय महिला टेस्ट टीम का ऐलान। फोटो- BCCI

भारत की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। यह टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू होने वाले सीमित ओवरों के मैचों (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे) के बाद खेला जाएगा। प्रतिका का वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस प्रारूप में 24 मैचों में 50.45 के औसत से 1110 रन बनाए, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

End of Feed