IND W vs ENG W Test Day 2 Highlights: क्रांति गौड़ के पंजे में फंसा इंग्लैंड, मंधाना के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में मजबूत की पकड़

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रांति गौड़ की शानदार गेंदबाजी और स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी की बदौलत अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल।

लंदन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रांति गौड़ की शानदार गेंदबाजी और स्मृति मंधाना के दूसरे अर्धशतक की बदौलत अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 170 रन पर समेटकर दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 115 रन की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम के पास कुल बढ़त 269 रन की हो गई है। स्मृति मंधाना 69 और यस्तिका भाटिया 39 रन बनाकर नाबाद हैं।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

क्रांति गौड़ के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड ने भारत के पहली पारी में बनाए 285 रन के जवाब में एक विकेट पर 21 रन के साथ की। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (44) और एमी जोंस (52) ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन की जुझारू साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को कुछ देर परेशान किया, लेकिन क्रांति गौड़ (37 रन पर पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं सकीं। भारत के दबदबे की कहानी क्रांति गौड़ की दो सत्रों में की गई घातक गेंदबाजी से लिखी गई, जिसमें उन्होंने चार अहम विकेट चटकाए। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार शाम टैमी ब्यूमोंट को आउट किया था।

End of Feed