INDW vs IREW 2nd ODI: जेमिमा रोड्रिग्ज ने जड़ा करियर का पहला शतक, भारत ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में पटखनी देकर किया सीरीज पर कब्जा

जेमिमा रोड्रिग्स के वनडे में पहले शतक के बल पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

राजकोट: जेमिमा रोड्रिग्स के पहले एकदिवसीय शतक के साथ शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की दमदार पारियों से भारत ने रविवार को दूसरे महिला वनडे में आयरलैंड को 116 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने पांच विकेट पर 370 रन बनाने के बाद आयरलैंड को 50 ओवर में सात विकेट पर 254 रन पर रोक दिया।

Jemimah Rodrigues

जेमिमा रोड्रिग्ज(BCCI Women)

मंधान-रावल ने दिलाई भारत को तेज शुरुआत,

कप्तान स्मृति मंधाना ने 54 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल (60 गेंद में 67 रन) के साथ 114 गेंद में 156 रन की साझेदारी कर के भारत को तेज शुरुआत दिलायी। जेमिमा ने 91 गेंद में 102 रन की पारी में 12 चौके लगाये। उन्होंने हरलीन देओल (84 गेंदों पर 89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 168 गेंद में 183 रन की बड़ी साझेदारी कर टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया। भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 50 ओवर में 44 चौके और तीन छक्के जड़े।

End of Feed