क्रिकेट

Punjab Kings New Captain: पंजाब किंग्स के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, दिलाया पहली खिताबी जीत का भरोसा

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम को पहला खिताब दिलाने की हुंकार भरी है । जानिए उन्होंने कप्तान बनने के बाद क्या कहा?

Image

पंजाब किंग्स के सीईओ के साथ श्रेयस अय्यर

चंडीगढ़: भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मार्च में शुरू होने वाले नये सत्र से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स का कप्तान घोषित किया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में 2024 में खिताब दिलाने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था जिससे वह पिछले साल नवंबर में हुई आईपीएल नीलामी के दौरान दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।

खिताबी जीत से भरोसे को साबित करेंगे सही

अय्यर मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ फिर से जुड़ेंगे जिनके साथ वह दिल्ली कैपिटल्स में थे और तब टीम 2020 आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी। अय्यर ने एक बयान में कहा,'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि टीम ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं कोच पोंटिंग के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। टीम मजबूत दिख रही है, जिसमें खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। मुझे उम्मीद है कि टीम प्रबंधन द्वारा दिखाए गए भरोसे को हम अपना पहला खिताब दिलाकर सही साबित करेंगे।'

केकेआर के बाद मुंबई को दिलाई मुश्ताक अली ट्रॉफी

2024 सत्र अय्यर के लिए यादगार रहा है जिसमें उन्होंने केकेआर के साथ आईपीएल खिताब जीतने के अलावा मुंबई को दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी दिलाई। वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article