IND vs AFG Match LIVE HIGHLIGHTS: भारत ने दी अफगानिस्तान को 8 विकेट से दी पटखनी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 11, 2023, 09:16 PM IST

IND vs AFG, India vs Afghanistan Cricket Match HIGHLIGHTS: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच का हाल।

India vs Afghanistan, IND vs AFG Match Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर विश्व कप 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम के सामने अफगानिस्तान ने जीत के लिए 273 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उसने रोहित शर्मा के कप्तानी शतक(131) और विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 8 विकेट और 90 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ भारतीय टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

IND vs AFG World Cup 2023 Match Highlights

भारत बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच हाइलाइट्स

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान हशमतउल्लाह शाहीदी ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। भारत के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे उन्होंने 39 रन देकर 4 विकेट लिए। दो विकेट हार्दिक पांड्या ने झटके।

End of Feed