LIVEIND vs AFG highlights: भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत, अफगानिस्तान को रौंदकर पॉइंट टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ा

IND vs AFG highlights: भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत, अफगानिस्तान को रौंदकर पॉइंट टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ा
India vs Afghanistan World Cup 2023 highlights (भारत बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण): भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में विजयी रथ पर सवार है। टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में मेजबान भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। टीम की यह वनडे वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ भारतीय टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। टीम ने भारत को 273 रन का लक्ष्य दिया। हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। भारत के बर्थडे बॉय हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 90 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा का जमकर बल्ला गरजा। उन्होंने 131 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रोहित कर यह वर्ल्ड कप का 7वां शतक है। इसके अलावा विराट कोहली ने अर्धशतकय पारी खेली। अफगानिस्तान के राशिद खान ने सिर्फ दो विकेट चटकाए।
IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया ने दर्ज की बड़ी जीत
वनडे वर्ल्ड कप के 9वें मुकाबले में मेजबान भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। टीम की यह वनडे वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ भारतीय टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। टीम ने भारत को 273 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 90 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा का जमकर बल्ला गरजा। उन्होंने 131 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने अर्धशतकय पारी खेली। अफगानिस्तान के राशिद खान ने सिर्फ दो विकेट चटकाए।
IND vs AFG Live Score: 131 रन पर आउट हुए हिटमैन
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। रोहित 131 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। उनको राशिद खान ने बोल्ड कर दिया।
IND vs AFG Live Score: इशान किशन अर्धशतक से चूके
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा। टीम को 18.4 ओवर में पहला विकेट इशान किशन के रूप में लगा। इशान किशन अर्धशतक से चूक गए। वे 47 रन पर आउट हो गए।
IND vs AFG Live Score: हिटमैन का दिल्ली में जलवा
IND vs AFG Live Score: हिटमैन ने जड़ा शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहिम शर्मा का बल्ला जमकर चला। रोहित ने 63 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका वनडे वर्ल्ड कप करियर का सातवां शतक है। उन्होंने शतक के मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12 ओवर में 100 का स्कोर पूरा कर लिया है।
IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 75 रन बनाकर खेल रही है। रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया ने 5 ओवर में बनाए 37 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बनाकर खेल रही है। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर हैं।
IND vs AFG Live Score: रोहित और इशान आए ओपनिंग करने
लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ इशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए थे।
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने दिया विशाल लक्ष्य
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। टीम ने भारत को 273 रन का लक्ष्य दिया।
IND vs AFG Live Score: बुमराह का कहर जारी
अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह का कहर जारी है। बुमराह ने 49वें ओवर में राशिद खान को आउट कर पवेलियन भेज दिया। यह उनका चौका विकेट है।
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिली बड़ी सफलता
अफगानिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। कुलदीप ने हशमतुल्लाह शाहिदी को शतक से रोका। उन्होंने 88 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाए।
IND vs AFG: 4o ओवर का खेल हुआ खत्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच 40 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। अफगानिस्तान ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं।
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली। अजमतुल्ला उमरजई अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उनको बर्थडे बॉय हार्दिक पंड्या ने बोल्ड किया।
IND vs AFG: शाहिदी ने भी जड़ा अर्धशतक
भारत के खिलाफ हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 58 गेंदों पर 5 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
IND vs AFG लाइव स्कोर: अजमतुल्ला और शाहिदी ने की शतकीय साझेदारी
भारत के खिलाफ हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने शतकीय साझेदारी की। दोनों खिलाडियों ने 119 गेंदों पर शतकीय साझेदारी पूरी की।
IND vs AFG लाइव स्कोर: अजमतुल्ला ने जड़ा अर्धशतक
अजमतुल्लाह उमरजई का बल्ला भारत के खिलाफ जमकर चला। उन्होंने 62 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की ओर से लगा दूसरा छक्का
भारत के खिलाफ 25 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इस दौरान अफगानिस्तान टीम की ओर से दूसरा छक्का लगा है। पहला छक्का रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले से निकला था, जबकि दूसरा छक्का अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से निकला है।
India vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर हुआ 100 के पार
भारत के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद भी 100 का आंकड़ा छू लिया है। अफगानिस्तान टीम ने 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं।
IND vs AFG Live Score: 20 ओवर का खेल हुआ खत्म
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का खेल खत्म हुआ। टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना खेल रही है।