Indian Street Premier League Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के 16 साल बाद अब क्रिकेट फैंस एक नए प्रयोग का स्वागत बांहे फैलाकर कर रहे हैं। इस प्रयोग का नाम है इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग जिसमें 6 अलग-अलग टीम T10 के इस टेनिस लीग में भिड़ते नजर आएंगे। अब गली के क्रिकेट को एक अलग पहचान मिलेगी, जिसकी शुरुआत सचिन तेंदुलकर की उपस्थिति में भव्य तरीके से बीते 6 मार्च को हो गई थी। टेनिस बॉल क्रिकेट का यह लीग 6 मार्च से 15 मार्च के बीच खेला जाएगा। 6-13 मार्च के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 14 मार्च को दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। यदि आपको टेनिस बॉल क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के देखने में मजा आता है और आप इसके गवाह बनना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)
कितने बजे होता है इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का मैच?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर (Indian Street Premier League) का मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होता है। जिस दिन डबल हेडर मुकाबले होते हैं उस दिन पहला मुकाबला 5 बजे से होता है।
टीवी पर कहां देखें Indian Street Premier League 2024 का मैच?
Indian Street Premier League 2024 का मुकाबला यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप सोनी टेन-2 चैनल पर देखा जा सकता है।
कहां देखें Indian Street Premier League 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग?
यदि आप Indian Street Premier League 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) देखना चाहते हैं तो आप इसे सोनी लीव ऐप पर देख सकते हैं।
