IND vs WI: वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को लेकर चर्चा जारी

Indian Squad Announcement for West Indies Test Series live updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनने अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति की इस सप्ताह वर्चुअल बैठक होगी तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि इंग्लैंड में औसत प्रदर्शन के बावजूद क्या करूण नायर को मौका मिलेगा ।

Indian Squad Announcement for West Indies Test Series live updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए चयन समिति की बैठक इस सप्ताह आयोजित की जाएगी। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति वर्चुअल मीटिंग के जरिए खिलाड़ियों का चयन करेगी। बैठक बुधवार या गुरुवार को हो सकती है, जब भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा होगा।

Indian Test team BCCI

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- BCCI)

करूण नायर की दावेदारी पर सबसे बड़ी नजर

टीम चयन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इंग्लैंड में औसत प्रदर्शन के बावजूद करूण नायर को एक और मौका दिया जाएगा। ओवल टेस्ट में उन्होंने अर्धशतक लगाया था और अन्य पारियों में भी अच्छी शुरुआत की, हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए। चोट के चलते वह दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए थे, लेकिन भारत ए टीम के चयन के समय उन्हें फिट घोषित कर दिया गया था।

End of Feed