वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार के बाद शुभमन गिल ने किया दो शब्दों का ट्वीट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 11, 2023, 11:12 PM IST

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार के बाद दो शब्दों का एक ट्वीट किया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। भारत को जीत के लिए 444 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर आउट हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया ने जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
  • भारत को मिला 209 रन से करारी हार
  • शुभमन गिल ने हार के बाद किया ट्वीट

टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 444 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने इस बड़े मैच में निराश किया। सर्वाधिक 49 रन की पारी विराट कोहली ने बनाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 46 रन की पारी खेली।

shubman gill tweet after wtc final lost

शुभमन गिल, बल्लेबाज भारत (साभार-AP and Twitter)

मैच के बाद शुभमन गिल ने दो शब्दों का एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लगभग चार हजार लोग री-ट्वीट कर चुके हैं। गिल ने अपने ट्वीट में टीम इंडिया की एक फोटो शेयर की और लिखा नॉट फिनिश्ड।

End of Feed