IND vs ENG T20I Series: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी की हुई 14 महीने बाद वापसी, टीम को मिला नया उपकप्तान

India Squad For T20I Series against England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शनिवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का ऐलान कर दिया। जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कैसा है सीरीज का पूरा शेड्यूल?

Indian Cricket team for T20I Series against England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की घरेलू टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। मोहम्मद शमी एक साल से लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। 19 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में विश्व कप के फाइनल में शमी आखिरी बार खेलते नजर आए थे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर को टी20 टीम में जगह दी गई है। जिंबाब्वे दौरे पर करियर की शानदार शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा की लगातार नाकाम होने के बावजूद टीम में जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह मिली है।

IND vs ENG T20 Series

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज

अभिषेक शर्मा संजू सैमसन के साथ टीम के लिए पारी का आगाज करते दिखाई गेंदे। तिलक वर्मा नंबर तीन पर और कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी छठे पायदान पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। टीम में मोहम्मद शमी के साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को बतौर तेज गेंदबाज जगह मिली है। स्पिन आक्रमण भी टीम का मजबूत है अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है। अक्षर पटेल को भी टीम का नया उपकप्तान नियक्त किया गया है।

End of Feed