क्रिकेट

PAK vs WI: विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, दो धाकड़ स्पिनरों की हुई वापसी

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की घरेलू टेस्ट मैच की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में साजिद खान और अबरार अहमद की स्पिन जोड़ी की वापसी हुई है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

लाहौर: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए साजिद खान और अबरार अहमद की स्पिन जोड़ी को वापस बुलाया है। यह सीरीज 17 जनवरी से मुल्तान में खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली टीम में सात बदलाव किए हैं। टीम को टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

इमाम उल हक की हुई टीम में वापसी

कप्तान शान मसूद, उप-कप्तान सऊद शकील, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली और सलमान अली आगा ने टेस्ट टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। साजिद और अबरार स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली के साथ टीम में शामिल होंगे, जबकि सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और मोहम्मद हुरैरा को भी चोटिल सैम अयूब और खराब फॉर्म से जूझ रहे अब्दुल्ला शफीक की जगह वापस लाया गया है।

चार गेंदबाजों को दिया है आराम

कार्यभार प्रबंधन के तहत आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास, मीर हमजा और नसीम शाह की तेज गेंदबाजी चौकड़ी को सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने खुर्रम शहजाद को बरकरार रखा है, मोहम्मद अली को वापस बुलाया है और अनकैप्ड काशिफ अली को शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह की अनुपस्थिति में, जिन्हें केपटाउन टेस्ट के दौरान दाएं हाथ में चोट लगी थी, पूर्व पाकिस्तानी अंडर-19 और शाहीन के कप्तान रोहेल नजीर को टीम में शामिल किया गया है।

मुल्तान में खेले जाएंगे दोनों मुकाबले

पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका में दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हार के बाद वेस्टइंडीज के साथ सीरीज में उतरेगा - पहला मैच दो विकेट से और दूसरा 10 विकेट से हार गया था। पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के दोनों टेस्ट मैच मुल्तान के नियाजी स्टेडियम में खेले जाएंगे - पहला मैच 17 से 21 जनवरी तक जबकि दूसरा मैच 25 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, काशिफ अली, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), नोमान अली, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), साजिद खान और सलमान अली आगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article