IND vs ENG 2nd Test day 1 Highlights: शुभमन गिल ने जड़ा कप्तानी शतक, टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत

India England 2nd Test Day One Highlights: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और गिल के कप्तानी शतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं। ऐसा रहा पहले दिन के खेल का हाल।

बर्मिंघम: कप्तान शुभमन गिल की संयम से भरी लगातार दूसरी शतकीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 310 रन बना लिये। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बगैर अंतिम एकादश में तीन हरफनमौलाओं को लेकर उतरी भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में संतुलित प्रदर्शन किया। लीड्स की ही तरह एजबेस्टन की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार है और बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत को कम से कम 500 रन का स्कोर बनाना होगा।

Shubman Gill and Ravindra Jadeja

एजबेस्टन टेस्ट में शतक जड़ने के बाद कप्तान शुभमन गिल

गिल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर गिल 216 गेंद में 114 और रवींद्र जडेजा 67 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल ने शोएब बशीर को लगातार स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया। वह और जडेजा छठे विकेट की अटूट साझेदारी में 99 रन बना चुके हैं। पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत ने 42 गेंद में 25 रन बनाये जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह चुने गए नीतीश कुमार रेड्डी एक ही रन बना सके। अंतिम सत्र में ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए। पंत को बशीर ने लांग आन पर जैक क्रॉली के हाथों लपकवाया। वहीं रेड्डी को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया।

End of Feed