भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, टी20 के बाद अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा

India Creates history In New Zealand: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में डबल धमाल मचाया है। टी20 सीरीज के बाद भारत ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। गौतम गंभीर की कप्तानी में ये विदेशी जमीन पर भारत की पहली सीरीज जीत साबित हुई।

IND vs NZ 3rd ODI: अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों की उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए रविवार को यहां पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीती। भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।

India win ODI series after T20I Series Victory In New Zealand

भारत ने न्यूजीलैंड में टी20 के बाद वनडे सीरीज भी जीती

भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि न्यूजीलैंड को शुरू से बैकफुट पर रखा और उसकी पूरी टीम को 48.1 ओवर में 187 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने पहले दोनों मैच जीते थे जबकि न्यूजीलैंड चौथा मैच जीतने में सफल रहा था। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इस तरह से गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारत ने वनडे में विदेशी धरती पर अपनी पहली श्रृंखला जीती।

End of Feed