WTC Final: भारत की करारी हार के बाद सौरव गांगुली ने कोच राहुल द्रविड़ से किए कड़े सवाल, मिले ऐसे जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 08:43 PM IST

Rahul Dravid, Sourav Ganguly, WTC Final 2023, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की इस हार के बाद पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कोच राहुल द्रविड़ से कुछ कड़े सवाल किए।

Rahul Dravid interview, IND vs AUS WTC Final: टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहले गेंदबाजी के भारत के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि मौसम और पिच को देखकर यह फैसला लिया गया था। जीत के लिये 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पांचवें दिन पहले ही सत्र में 234 रन पर आउट हो गई। मैच के बाद कमेंट्री कर रहे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने द्रविड़ से कुछ कठिन सवाल पूछे।

Rahul Dravid answers Sourav Ganguly after Australia beat India in WTC Final

राहुल द्रविड़ (AP)

गांगुली ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले पर भी सवाल किया। द्रविड़ ने कहा ,‘‘ हमने मौसम और पिच पर जमी घास को देखकर यह फैसला किया था । हमें लगा था कि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जायेगा । इंग्लैंड में पिछले कुछ समय में अधिकांश टीमें ऐसे ही फैसले लेती आई हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें लगा था कि यह अच्छा फैसला है क्योंकि आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 70 रन पर गिर गए थे लेकिन अगले दो सत्र में हमने काफी रन दिये । हम उन्हें 300 रन पर भी आउट कर पाते तो मैच में बने रहते ।’’

End of Feed