बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला 2-2 से बराबर रहने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को माना कि टीम दूसरे और चौथे मुकाबले में टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी। वेस्टइंडीज के कप्तान और शृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शाई होप ने शृंखला नहीं जीत पाने पर निराशा जताई लेकिन टीम के प्रदर्शन को सकारात्मक बताया।
श्रेयस अय्यर और शाई होप (फोटो क्रेडिट BCCI X)
बारिश की भेंट चढ़ा सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद कुछ देर की इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। अय्यर ने मैच के बार पुरस्कार समारोह में कहा,'नतीजा कुछ और हो सकता था, क्योंकि हम दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मौका ना दिए जाने पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी
होप की भारतीय कप्तान ने की जमकर तारीफ
उन्होंने वेस्टइंडीज और होप की तारीफ करते हुए कहा,'वेस्टइंडीज को श्रेय देना होगा। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। होप ने पूरी शृंखला में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार थी। हार के बाद वापसी करने की उनकी क्षमता भी काबिलेतारीफ रही।' भारतीय कप्तान ने टीम की आक्रामक मानसिकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम इसी सोच के साथ खेलना जारी रखेगी।
व्यस्त कार्यक्रम से अच्छी तरह निपट रही है टीम इंडिया
अय्यर ने लगातार यात्रा और व्यस्त कार्यक्रम को लेकर भी कहा कि भारतीय टीम इन परिस्थितियों से अच्छी तरह निपट रही है। उनके मुताबिक, देश के भीतर लगातार यात्रा करना टीम के लिए नई बात नहीं है और खिलाड़ी इसके अभ्यस्त हो चुके हैं।
