गजब के शॉट्स लगाने वाले सूर्यकुमार यादव आखिर खाते क्या हैं? यहां जानिए उनकी पूरी डाइट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 8, 2022, 01:26 AM IST

Know about eating habits of Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के लिए एक से एक बेहतरीन पारियों को अंजाम दे रहे सूर्यकुमार यादव आखिर खाते क्या हैं? ये सवाल लोगों की जुबान पर आजकल आ ही जाता होगा। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर इस खिलाड़ी की डाइट कैसी और क्या है।

सूर्यकुमार यादव की सफलता में उनके खान-पान की भी अहम भूमिका है और यह दुनिया का नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अपनी खुराक का विशेष ध्यान रखता है। सूर्यकुमार चीट मील्स (डाइट के दौरान किसी समय अधिक कैलोरी वाला खाना) से दूर रहते हैं और कारबोहाइड्रेट भी कम लेते हैं जबकि थोड़ा कैफीन लेते हैं।

Suryakumar_Yadav

सूर्यकुमार यादव (AP)

सूर्यकुमार के साथ काम करने वाली जानी मानी डाइटीशियन और खेल पोषण विशेषज्ञ श्वेता भाटिया ने बताया कि दुनिया के इस नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज ने अपने शरीर को लेकर किस तरह योजना बनाई और उस पर काम किया। श्वेता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम पिछले एक साल से उसके साथ काम कर रहे हैं। वह अपनी ओवराल फिटनेस में सुधार करना चाहता था। मैंने खेल पोषण की उसकी समझ को बेहतर करने में मदद की।’’

End of Feed