IND vs AFG Double Super Over: ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय टी20 इतिहास के पहले डबल सुपर ओवर का रोमांच, ऐसे जीती टीम इंडिया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 17, 2024, 11:46 PM IST

India vs Afghanistan Double Super Over: अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में पहली बार मैच का फैसला डबल सुपर ओवर से हुआ। ये मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। ऐसा रहा डबल सुपर ओवर का पल पल का रोमांच।

बेंगलुरू: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हमेशा के लिए यादगार बन गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 212 रन ही बना सकी। जीत के लिए अफगानिस्तान को 19 रन बनाने थे लेकिन गुलबदीन नईब की 22 गेंद में 55 रन की नाबाद आतिशी पारी की बदौलत अफगानिस्तानी टीम 18 रन बना सकी और मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में अंतिम फैसले के लिए पहुंच गया। आइए जानें कैसा रहा सुपर ओवर का हाल?

India vs Afghanistan Double Suoer Over

भारत बनाम अफगानिस्तान डबल सुपर ओवर

अफगानिस्तान ने बनाए 6 गेंद में 16/1 रन

सुपर ओवर में अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी करने गुलबदीन नाईब और रहमानुल्लाह गुरबाज की जोड़ी उतरी। वहीं गेंदबाजी के लिए एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा ने मुकेश कुमार पर भरोसा जताया। पहली यॉर्कर पर रहमानुल्लाह गुरबाज दो रन लेने की कोशिश में विकेटकीपर एंड पर विराट कोहली के सटीक थ्रो पर अपना विकेट गंवा दिया। एक गेंद के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 1 रन हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने मोहम्मद नबी उतरे। मुकेश कुमार ने फिर सटीक यॉर्कर मोहम्मद नबी के सामने फेकी। ऐसे में मिड ऑफ की दिशा में गेंद को भेजकर नबी ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद भी इन स्विंग थी जिसे कवर के ऊपर से खेलने की गुलबदीन नईब ने कोशिश की। ऐसे में गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चौके के लिए चली गई।

End of Feed