INDW vs ZIMW: रायपुर में चला हरमन का जादू, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रन का विशाल लक्ष्य

भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत ने हरमनप्रीत कौर के नाबाद 91 और शेफाली वर्मा के 69 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। हरमन और शेफाली ने तीसरे विकेट के लिए 84(41) रन की साझेदारी की और भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। यह टी20 क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस दौरान शेफाली ने साल 2026 का 10वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। वह ऐसा करने वाली पहली बैटर बनीं। शेफाली ने 26 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।

HARMANPREET KAUR

हरमनप्रीत कौर (साभार-x)

इससे पहले भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी थी।भारत ने स्पिनर श्री चरणी को विश्राम दिया और उनकी जगह प्रेमा रावत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। भारत की ओर से एक नई सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने पारी का आगाज किया। दोनों ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी और 32 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर आउट हुई। अनुष्का शर्मा 20 गेंद में 28 रन की पारी खेलकर आउट हुई।

End of Feed