IND W vs ZIM W: टी20 की तरह वनडे में भी क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, जिम्बाब्वे की निगाहें सम्मानजनक विदाई पर

भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की। ​​दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को 207 रन पर आउट कर दिया और 121 रन की बड़ी जीत हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम महिला वनडे मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेगी। पहले दो मैचों में जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप करना होगा, जो टी20 सीरीज में 3-0 की जीत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि होगी।

IND W vs ZIM W ODI

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी वनडे बुधवार को। फोटो- BCCI

भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को 207 रन पर आउट कर दिया और 121 रन की बड़ी जीत हासिल की।

End of Feed