IND W vs ENG W 1st T20 Preview: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच, जानिए मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां

IND Women vs ENG Women 1st T20 Match Preview: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है। भारतीय महिला टीम शनिवार से मेजबान इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी। यहां जानिए पहले टी20 मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज
  • शनिवार को भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड से पहला टी20 मैच
  • नॉटिंघम में खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला

ENG-W vs IND-W 1st T20: भारतीय महिला टीम अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान परिस्थितियों और मैच स्थलों की विशेषताओं को समझने की कोशिश करेगी। आईसीसी विश्व कप के आयोजन में अभी लगभग एक साल का समय है, लेकिन पिछले साल ग्रुप चरण में बाहर होने वाली भारतीय टीम के लिए यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है।

Ind w vs eng w 1st t20 preview

भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 मैच प्रिव्यू

भारतीय टीम प्रबंधन यहां की पिचों की प्रकृति और बदलते मौसम का खेल पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करना चाहेगा। टीम प्रबंधन को इसके साथ ही यह पता करने का भी मौका मिलेगा कि इस तरह की परिस्थितियों में किस तरह के खिलाड़ी प्रभाव डाल सकते हैं। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा की वापसी के अलावा भारत ने क्रांति गौड़, श्री चरणी और सयाली सतघरे जैसे कुछ नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया है।

End of Feed