LIVEIND W Vs AUS W Semi-Final Highlights: जेमिमा रोड्रिगज ने जड़ा करिश्माई शतक, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर 8 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत
India Women vs Australia Women Semi Final Match Highlights: जेमिमा रोड्रिग्ज के नाबाद करिश्माई शतक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को नवी मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

IND W Vs AUS W Semi-Final Highlights: जेमिमा रोड्रिगज ने जड़ा करिश्माई शतक, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर 8 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत
India Women vs Australia Women Semi Final Match Highlights: जेमिमा रोड्रिग्ज की 134 गेंद में 127की नाबाद करिश्माई शतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम को जीत के लिए 339 रन का विशाल लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने 48.3 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। भारतीय टीम ने विश्व कप इतिहास में रिकॉर्ड चेज करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर फाइनल में एंट्री की है। जेमिमा रोड्रिग्ज को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम के सफल चेज की नींव 59 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 (156) रन की साझेदारी करके लिखी। हरमनप्रीत कौर 89 रन बनाकर आउट हुईं लेकिन उसके बाद भी जेमिमा पिच पर टिकी रहीं और अपने होम ग्राउंड पर अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। जहां 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से खिताबी भिड़ंत नवी मुंबई के इसी मैदान पर होगी।
टीम इंडिया को मिला 339 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने फीबी लिचफील्ड (119)के आतिशी शतक, एलिस पैरी(77) और एश्ले गार्डनर(63) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के सामने 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 338 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवा दिए लेकिन उससे पहले वो बड़ा स्कोर खड़ा कर चुकी थी। तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में एंट्री के लिए टीम इंडिया को 339 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। जीत के लिए 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 47 ओवर में 5 विकेट पर 316 रन बना लिए हैं। जेमिमा 118 और अमनजोत 1 रन बनाकर खेल रही हैं।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: (Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard)
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 60 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 49 में जीत हासिल की है जबकि 11 मैच टीम इंडिया की झोली में गए हैं। वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2017 के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की नाबाद 171 रन की आतिशी पारी की बदौलत मात दी थी। 8 साल बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हो रही है। उसी तरह के मुकाबले का इंतजार प्रशंसकों को घरेलू सरजमीं पर है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम (India Women And Australia Women Squads For WC Semi Final)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, मेगन स्कुट, जॉर्जिया वेयरहैम।
आज नवी मुंबई में कैसा रहेगा मौसम (Navi Mumbai Weather Today)
नवी मुंबई में गुरुवार(30 अक्टूबर 2025) को नवी मुंबई के आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना भी है। मैच से पहले नवी मुंबई में बारिश हुई है, जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से अगर मैच गुरुवार को खत्म नहीं होता है,तो इस शुक्रवार को पूरा किया जाएगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान है।
Australia Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: भारत ने किया रिकॉर्डतोड़ चेज
भारतीय टीम ने 339 रन के स्कोर का पीछा करके जीत दर्ज की। यह महिला विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा और सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड है।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 5 विकेट से मात
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नवी मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से मात देकर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 127 (134) रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके जड़े। वहीं अमनजोत कौर ने 15 (8) की पारी खेली।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: जेमिमा ने जड़ा शतक
जेमिमा रोड्रिग्ज ने 115 गेंद में 10 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। टीम इंडिया ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 284 रन बना लिए हैं। जेमिमा 106 और ऋचा 8 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए 42 गेंद में भारतीय टीम को 55 रन और बनाने हैं।
ओवर समाप्त 45
14 रन
IND-W: 305/4
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: रन आउट हुईं दीप्ति शर्मा
पारी के 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दीप्ति शर्मा रन आउट हो गई। उन्होंने 24 रन की पारी खेली। 264 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 39 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 249 रन
टीम इंडिया ने जीत के लिए 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 ओवर में 3 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। जेमिमा 92 और दीप्ति 17 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 38 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 240 रन
भारत ने जीत के लिए 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 ओवर में 3 विकेट खोकर 241 रन बना लिए हैं। जेमिमा 90 और दीप्ति 10 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: हरमनप्रीत बनीं सदरलैंड का शिकार
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी का अंत एनाबेल सदरलैंड ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर किया। शॉर्ट पिच बॉल पर छक्का जड़ने की कोशिश में हरमन एश्ले गार्डनर के हाथों लपकी गईं। उन्होंने 89 (88)रन की पारी खेली। हरमन के आउट होते ही तीसरे विकेट के लिए 167 (156) रन की साझेदारी का अंत हो गया।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 35 ओवर में भारत ने बनाए 226/2 रन
भारतीय टीम ने जीत के लिए 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 ओवर में 2 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। जेमिमा 85(95) और हरमनप्रीत कौर 89(86) रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 167* (154) रन की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए भारतीय टीम को 90 गेंद में 113 रन और बनाने हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 34 ओवर में भारत ने बनाए 218/2 रन
टीम इंडिया ने जीत के लिए 339 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं। जेमिमा 85 और हरमनप्रीत 84 रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 161* (151) रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 31 ओवर में भारत ने बनाए 198/2 रन
भारत ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर ने 66 (73) और जेमिमा रोड्रिग्ज 81 (84) रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 29 ओवर में भारत ने बनाए 169/2 रन, हरमन ने जड़ा अर्धशतक
हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक 65 गेंद में 6 चौके की मदद से पूरा किया। 29 ओवर में भारत ने 179/2 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 50 (65) और जेमिमा 78 (80) रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 26 ओवर में भारत ने बनाए 163/2 रन
भारतीय टीम ने 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। जेमिमा और हरमन के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी 99 गेंद में पूरी हो गई। हरमन 46 (57) और जेमिमा 66 (70) रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 24 ओवर में भारत ने बनाए 144/2 रन
टीम इंडिया ने जीत के लिए 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 26 ओवर में 194 रन टीम इंडिया को और बनाने हैं। जेमिमा 61(64) और हरमनप्रीत कौर 38(51) रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों के बीच 87* (90) रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 23 ओवर में भारत ने बनाए 138/2 रन
भारतीय टीम ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 37 (48) और जेमिमा 55 (61) रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 22 ओवर में भारत ने बनाए 132/2 रन
भारतीय टीम ने जीत के लिए 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। जेमिमा 54 (59) और हरमनप्रीत कौर 32 (44) रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: जेमिमा ने जड़ा अर्धशतक
जेमिमा रोड्रिग्ज ने 57 गेंद में चौके के साथ अपने करियर का 9वां और विश्व कप में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान जेमिमा ने 8 चौके जड़े।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: भारत ने 20 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 116 रन
339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। जेमिमा 48 औक कौर 23 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: मंधाना बनीं गार्थ का शिकार
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे एलिसा हीली के हाथों लपकी गई। फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया था लेकिन रिव्यू में फैसला पलट गया। मंधाना 24 (24) रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
IND W Vs AUS W Semi-Final लाइव स्कोर: 50 रन के पार पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने 8.2 ओवर में अपने 50 रन जेमिमा रोड्रिग्ज के शानदार चौके की बदौलत पूरे कर लिए। 9 ओवर में टीम ने 1 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। जेमिमा 19 (27) और स्मृति 20 (22) रन बनाकर खेल रही हैं।