IND W vs ENG W: ऋचा घोष की आतिशी अर्धशतकीय पारी पर फिरा पानी, अंतिम अभ्यास मैच में भारत को मिली इंग्लैंड के खिलाफ हार

रिचा घोष की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के बल पर भारतीय टीम अपने अंतिम अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने से करीबी अंतर से चूक गई। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल?

कार्डिफ: रिचा घोष की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी पर दानी गिब्सन का हरफनमौला प्रदर्शन भारी पड़ा जिससे इंग्लैंड ने बुधवार को महिला टी20 विश्व कप के अपने अंतिम अभ्यास मैच में भारत को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हरा दिया। जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर नाकाम रहा। लगातार विकेट गिरने के बीच रिचा ने 36 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर लिंसी स्मिथ (42 रन पर तीन विकेट) ने दबाव में संयम बनाए रखा और भारत की पारी 19.5 ओवर में 166 रन पर समेट दी।

IND W vs ENG W

इंडिया विमेन बनाम इंग्लैंड विमेन (फोटो क्रेडिट BCCI Women)

भारत ने बनाए 6 विकेट 171 रन

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से एमी जोन्स (45 गेंदों पर 64 रन) और कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट (45 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतक जमाए, जबकि गिब्सन ने महज 12 गेंदों में नाबाद 30 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 171 रन तक पहुंचाया। उन्होंने 20वें ओवर में रेणुका सिंह के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बटोरे, जो अंततः निर्णायक साबित हुए। गिब्सन ने इसके बाद मध्य ओवरों में यास्तिका भाटिया (15) और भारती फुलमाली (18) के अहम विकेट चटकाते हुए दो ओवर में 17 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। चार्ली डीन (16 रन पर दो विकेट) और टिली कोर्टीन-कोलमैन (22 रन पर दो विकेट) ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाया।

End of Feed