भारतीय महिला टीम ने तोड़ा अपना ही 8 साल पुराना रिकॉर्ड, बना दिया नया इतिहास

भारतीय महिला टीम ने एक कैलेंडर साल में अपनी सबसे ज्यादा जीत दर्ज की। यह जीत 2026 में 26 मैचों में भारतीय महिला टीम की ये 17वीं जीत है। यह उनकी एक कैलेंडर वर्ष में उनकी अब तक की सबसे ज्यादा जीत है। इससे पहले 2018 में महिला टीम ने 23 मैच में 16 मुकाबले जीते थे। वहीं, रनचेज में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्जकर 3 मैचों की T20I सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, फील्डिंग में थोड़ी और चुस्ती दिखाई जा सकती थी, लेकिन बल्लेबाजी के मामले में आज वे बाकी सबसे कहीं आगे रहे। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास बना दिया। महिला टीम ने 8 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Women Team India

भारतीय महिला टीम ने तोड़ा अपना ही 8 साल पुराना रिकॉर्ड। फोटो- BCCI

भारतीय महिला टीम ने एक कैलेंडर साल में अपनी सबसे ज्यादा जीत दर्ज की। यह जीत 2026 में 26 मैचों में भारतीय महिला टीम की ये 17वीं जीत है। यह उनकी एक कैलेंडर वर्ष में उनकी अब तक की सबसे ज्यादा जीत है। इससे पहले 2018 में महिला टीम ने 23 मैच में 16 मुकाबले जीते थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ मिले मिली जीत टी20 क्रिकेट में भारत की लगातार 10वीं जीत है। इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उनका यह सफर वाकई लाजवाब रहा है।

End of Feed