INDW vs IREW: पहले वनडे में भारत ने आयरलैंड को दी 6 विकेट से मात, प्रतिका और तेजल चमकीं

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को पहले वनडे में 6 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। प्रतिका रावल और तेजल हसाबनिस के सिर पर जीत का सेहरा सजा।

राजकोट: भारतीय महिला टीम ने युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (89 रन) और तेजल हसाबनिस (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुक्रवार को यहां शुरूआती महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कम अनुभवी आयरलैंड को 93 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त देकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहीं प्रतिका ने अपने अनुभव से अधिक परिपक्व खेल दिखाया जबकि तेजल ने यादगार वापसी करते हुए पचासा जड़ा। तेजल ने अंतिम वनडे अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। प्रतिका और तेजल ने 84 गेंद में 116 रन की भागीदारी की जो जीत में अहम साबित हुई।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम(साभार BCCI Women)

मंधाना ने पूरे किए वनडे में 4 हजार रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान स्मृति मंधाना (41 रन, 29 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और प्रतिका ने अच्छी शुरुआत की। प्रतिका की 10 चौके और एक छक्के जड़ित 96 गेंद की पारी और अंत में तेजल की 46 गेंद (नौ चौके) की नाबाद पारी से भारत ने 34.3 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर आराम से जीत हासिल कर ली। मंधाना ने वेस्टइंडीज श्रृंखला की शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तेजी से रन जुटाये। इस दौरान वह वनडे में 4,000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल 15वीं खिलाड़ी बन गईं।

End of Feed