अंबाती रायडू ने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत नहीं करेगा ये भूल

भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज पर अंबाती रायुडू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारतीय टीम सीरीज में ये भूल नहीं करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 19 सितंबर को भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हो रही है दो मैच की टेस्ट सीरीज
  • चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला
  • भारतीय टीम बांग्लादेश का सामना करने को है पूरी तरह तैयार

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर होने जा रहा है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 के अंतर से मात देकर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ भारत दौरे पर पहुंची है। भारतीय टीम बांग्लादेश का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बात की तस्दीक कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी।

Ambati Rayudu

अंबाती रायुडू( साभार CSK)

बांग्लादेश को हलके में नहीं लेगी टीम इंडिया

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने नई दिल्ली में लिजेंड क्रिकेट लीग 2024लॉन्चिंग के मौके पर भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज पर चर्चा करते हुए आईएएनएस से कहा, 'हर सीरीज चुनौतीपूर्ण होती है। भारतीय टीम अपनी ओर से पूरी तैयारी के साथ जाएगी। भारतीय टीम जीत की दावेदार होगी लेकिन वह बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगी।'

End of Feed