नवंबर में एकबार फिर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, राइजिंग स्टार्स एशिया कप में होगी टक्कर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स इस बार 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाना है। दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है।

भारत ए 19 नवंबर से दोहा में शुरू होने वाले 50 ओवर के एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 22 नवंबर को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। यह टूर्नामेंट 29 नवंबर तक खेला जाएगा जहां 8 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। भारत-पाकिस्तान चाहे किसी भी खेल में टकराए फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से नहीं थे। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान टूर्नामेंट में अपनी ए टीमें उतारेंगे, जबकि नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और हांगकांग के अपनी सबसे मजबूत टीमें भेजने की संभावना है। भारत ए को पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग ग्रुप ए में हैं।

India vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान (साभार-X)

4-4 टीमों के दो ग्रुप

ग्रुप एग्रुप बी
अफगानिस्तान एइंडिया ए
बांग्लादेश एनेपाल
हांगकांग एपाकिस्तान ए
श्रीलंका ए,यूएई

भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उसका सामना पाकिस्तान ए (22 नवंबर) और यूएई (24 नवंबर) से होगा। हर टीम अपने ग्रुप के बाकी 3 टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार 11.30 बजे जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2013 में एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के रूप में हुई थी। अब तक इसके सात टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें भारत ने केवल एक बार जीत हासिल की है। ओमान में पांच से 14 नवंबर तक होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान आठ नवंबर को आमने-सामने होंगे।

End of Feed