भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में हुई छक्कों की बारिश, पूरा हुआ अनोखा शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने मिलकर एक स्पेशल शतक पूरा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ है।

बेंगलुरू: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को खेले गए पांच मैच की सीरीज के पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में एक अनोखा शतक पूरा हुआ। भारतीय पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। यह मौजूदा सीरीज में दोनों टीमों द्वारा जड़ा गया 100वां छक्का था। फुल मेंबर टीमों के बीच खेली गई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में चौथी बार छक्कों की शतक पूरा हुआ है। खबर लिखे जाने तक सीरीज में 105* छक्के लग चुके हैं।

Ishan Kishan

ईशान किशन (फोटो क्रेडिट BCCI X)

चौथी बार सीरीज में लगे 100 से ज्यादा छक्के

अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में पहली बार एक द्विपक्षीय सीरीज में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा साल 2023 में हुआ था। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज में कुल 120 छक्के कैरेबियाई धरती पर लगे थे। एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़े जाने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो तीन साल से कायम है। इसके बाद साल दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई सीरीज है जिसमें 117 छक्के दोनों टीमों ने मिलकर जड़े थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने साल 2026 के शुरुआत में भारतीय सरजमीं पर आयोजित टी20 सीरीज में 116 छक्के मिलकर जड़े थे।

End of Feed