IND vs WI 2nd Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेला जाएगा। पहला मुकाबला बुरी तरह से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज को कुछ अलग करने की दरकार है तो वहीं मजबूत टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। टीम इंडिया ने डोमिनिका में हुआ पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन के अंतर से अपने नाम किया था।
भारत बनाम वेस्टइंडीज (टाइम्स नाउ डिजिटल )
उस मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से शतक निकले थे, जबकि विराट कोहली 24 रन से चूक गए थे। दूसरे टेस्ट मैच में विराट के अलावा शुभमन गिल भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे, जिनके लिए यह साल शानदार रहा है। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match date)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match Venue)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match Time)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच(IND vs WI 2nd Test Match On Tv)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आप डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं।
