LIVE

IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से दी मात, 6 साल बाद जीती T20I सीरीज

Times Now Navbharat DigitalUpdated Aug 14, 2023, 01:04 IST

IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से दी मात, 6 साल बाद जीती T20I सीरीज
IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से दी मात, 6 साल बाद जीती T20I सीरीज

IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। ब्रेंडन किंग्स ने सर्वाधिक 85 रन की पारी खेली। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 6 साल के बाद टीम इंडिया को किसी भी सीरीज में हराया है।

AUG 14, 2023 00:35 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से टीम इंडिया को हराकर 5 मैच की सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे ब्रेंडन किंग, जिन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 85 रन की पारी खेली।
AUG 14, 2023 00:16 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: तिलक ने दूसरी ही गेंद पर लिया विकेट

तिलक वर्मा पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बॉलिंग करने आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर पूरन को आउट कर दिया। वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।
AUG 14, 2023 00:00 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: अभी भी हो रहा है मैच शुरू होने का इंतजार

अभी भी मौसम ठीक नहीं है और दोबारा मैच शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। वेस्टइंडीज को 45 गेंद पर 49 रन की दरकार है।
AUG 13, 2023 22:58 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 71/1

1 विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज ने 71 रन बना लिए हैं। पूरन औक किंग ने वेस्टइंडीज की स्थिति को मजबूत कर दिया है।
AUG 13, 2023 22:48 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे

छठे ओवर में वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे हो गए हैं। पूरन और किंग बल्लेबाजी कर रहे हैं।
AUG 13, 2023 22:11 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: भारत ने बनाए 9 विकेट पर 165 रन

सूर्या की दमदार पारी के दम पर भारत ने डिसाइडर मुकाबले में 166 रन का लक्ष्य रखा है।
AUG 13, 2023 22:01 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश के कारण रुका खेल

बारिश एक बार फिर विलेन बन कर सामने आई है। 2 गेंद पहले फिर खेल रोक दिया गया है। 19.4 ओवर में इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं।
AUG 13, 2023 21:48 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: टीम इंडिया को लगा छठा झटका

सूर्यकुमार यादव 61 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जेसन होल्डर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
AUG 13, 2023 21:23 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: सूर्या ने 38 गेंद में जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया ने 15.5 ओवर के बाद 121 रन बना लिए हैं। सूर्या ने इस सीरीज में दूसरी बार जड़ा अर्धशतक जड़ा है।
AUG 13, 2023 21:01 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: एक बार फिर फंसी टीम इंडिया

11 ओवर के बाद टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है। 89 रन के स्कोर पर टीम इंडिया 4 विकेट गंवा चुकी है।
AUG 13, 2023 20:51 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: 10 ओवर बाद टीम इंडिया 86/3

भारत ने 10 ओवर के बाद 86 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन मैदान पर हैं, जबकि तिलक वर्मा, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं।
AUG 13, 2023 20:41 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

तिलक वर्मा 27 रन बनाकर हुए आउट, 66 रन के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका।
AUG 13, 2023 20:29 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: तिलक ने लूटे रन

पावरप्ले के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा ने इस ओवर में 19 रन बटोरे, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
AUG 13, 2023 20:16 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: टीम इंडिया की खराब शुरुआत

3 ओवर के बाद मुश्किल में टीम इंडिया। 17 रन बनाकर गंवा चुकी है यशस्वी और शुभमन गिल का विकेट। दोनों ही विकेट अकील ने हासिल किए।
AUG 13, 2023 20:04 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अकील हुसैन ने यशस्वी जायसवाल को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
AUG 13, 2023 19:39 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज दो बदलाव के साथ उतरी है

ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ
AUG 13, 2023 19:36 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: बिना बदलाव के टीम इंडिया

भारत की प्लेइंग-11: (Team India Playing XI):यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा,संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।
AUG 13, 2023 19:34 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

टीन इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
AUG 13, 2023 19:22 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11: (Team India Playing XI):यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा,संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।
AUG 13, 2023 19:21 IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: अर्शदीप से अच्छी शुरुआत की जरुरत

अर्शदीप सिंह इस सीरीज में सबसे सफल रहे हैं। ऐसे में निर्णायक मुकाबले में भी उनसे विकेट की दरकार होगी।