LIVE

IND vs WI 4th T20I: टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में की बराबरी, गिल और जायसवाल का धमाल

IND vs WI 4th T20I: टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में की बराबरी, गिल और जायसवाल का धमाल
IND vs WI 4th T20I: टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में की बराबरी, गिल और जायसवाल का धमाल

IND vs WI 4th T20I: भारत ने शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच हुए 165 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य भारत ने 1 विकेट खोकर 18 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जायसवाल ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली।

इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरन हेटमायर के सर्वाधिक 61 रन की पारी के दम पर भारत के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। हेटमायर के अलावा शाई होप ने 47 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप ने 2 विकेट झटके।

AUG 12, 2023 23:24 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

यशस्वी जायसवाल के नाबाद 84 रन की पारी के दम पर भारत ने चौथा टी20 मैच 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
AUG 12, 2023 23:09 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: जीत से 22 रन दूर टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 15 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 157 रन बना लिए हैं। गिल और जायसवाल की जोड़ी शानदार लय में है।
AUG 12, 2023 22:46 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: यशस्वी ने जड़ा T20I का पहला अर्धशतक

यशस्वी ने अपने दूसरे ही मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 33 गेंद पर ये 50 रन पूरे किए।
AUG 12, 2023 22:29 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: 8 ओवर के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

8 ओवर के बाज टीम इंडिा ने बिना किसी नुकसान के 84 रन बना लिए हैं। गिल 43 और जायसवाल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 12, 2023 22:14 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: लंबे वक्त बाद अच्छी शुरुआत

कई असफल पारी के बाद आखिरकार भारत की ओपनिंग जोड़ी ने टी20 में अर्धशतकीय साझेदारी की है। गिल और जायसवाल ने 5 ओवर में 50 रन जोड़े।
AUG 12, 2023 22:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: गिल और जायसवाल की अच्छी शुरुआत

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की अच्छी शुरुआत। 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 3 ओवर में 28 रन।
AUG 12, 2023 21:40 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: भारत के सामने 179 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए जबकि हेटमायर ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली।
AUG 12, 2023 21:34 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: 61 रन बनाकर आउट हुए हेटमायर

61 रन बनाकर हेटमायर आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने मैच में अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया।
AUG 12, 2023 21:28 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: हेटमायर का अर्धशतक

हेटमायर ने 35 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज 150 रन के पार
AUG 12, 2023 20:58 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: होप नहीं बना पाए अर्धशतक

युजवेंद्र चहल ने शाई होप को 45 रन के स्कोर पर आउट कर हेटमायर के साथ खतरनाक होती साझेदारी को तोड़ दिया है। 106 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई है।
AUG 12, 2023 20:54 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: होप और हेटमायर की वापसी

4 विकेट जल्दी गंवाने के बाद होप और हेटमायर ने 5वें विकेट के लिए 45 रन जोड़ लिए हैं। होप अर्धशतक के करीब हैं, जबकि हेटमायर 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
AUG 12, 2023 20:26 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका

एक बार फिर कुलदीप ने अपने पहले ही गेंद पर विकेट लिया है। उन्होंने मैच विनर पूरन को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
AUG 12, 2023 20:23 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: अर्शदीप ने लिया दूसरा विकेट

अर्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट झटक लिया है। मेयर्स के बाद उन्होंने किंग को भी आउट किया। विकेट गिरने के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम लगातार अच्छे रन रेट से रन बना रही है।
AUG 12, 2023 20:17 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: 4 ओवर बाद वेस्टइंडीज 36 रन

4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 36 रन, होप और किंग कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी।
AUG 12, 2023 20:08 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: मेयर्स हुए आउट

अच्छी लय में नजर आ रहे काइल मेयर्स 7 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में आउट कर दिया। उन्होंने किंग के साथ पहले विकेट के लिए 19 रन जोड़े।
AUG 12, 2023 20:04 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: अक्षर का ओवर रहा महंगा

पहला ओवर अक्षर पटेल ने डाला। इस ओवर में कुल 14 रन बने। मेयर्स ने अच्छी शुरुआत की है और बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी दिख रही है।
AUG 12, 2023 19:40 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11( West Indies Playing XI):काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, शाई होप,निकोलस पूरन(विकेटकीपर),शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल(कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, ओबेद मेकॉय, ओडियन स्मिथ।
AUG 12, 2023 19:37 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11: (Team India Playing XI):यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा,संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।
AUG 12, 2023 19:34 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दो बदलाव के साथ उतरी है वेस्टइंडीज।
AUG 12, 2023 19:27 IST

IND vs WI 4th T20I Live Score: हार्दिक की कप्तानी में अब तक सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक कोई भी T20I सीरीज नहीं हारी है। पॉवेल के बाद इतिहास रचने का मौका।