LIVE

India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live Score: श्रीलंका का बिना स्कोर गिरा पहला विकेट, बुमराह ने किया आउट, SL Live Score- 0/1

IND vs SL 2nd Semi-Final Live Cricket Score (इंडिया बनाम श्रीलंका आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Online Streaming, Commentary: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया बारिश से क्वार्टरफाइनल रद्द होने के बाद रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची है। आज का विजेता फाइनल में पहुंचेगा, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस मैच का लाइव स्कोर, बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री और अपडेट्स यहीं पढ़ें।
India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live Score: श्रीलंका का बिना स्कोर गिरा पहला विकेट, बुमराह ने किया आउट, SL Live Score- 0/1
India vs Sri Lanka Asian Games Semi-Final T20 Live Score: एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका को 170 रनों का टारगेट दिया है। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 80 रनों की जबरदस्त नाबाद पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रनों की धमाकेदार शुरुआत दी।

ईशान किशन के नाबाद 80 रन
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरे मिजाज वाली पिच पर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर दिया है। पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कुछ गेंदें नीची रह रही हैं, लेकिन असली मजा स्पिनरों ने लिया है। पिच पर कई दरारें हैं और काफी टर्न भी मिल रहा है। भारतीय बल्लेबाजों में कई को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन सिर्फ दो बल्लेबाज उसे बड़ी पारी में बदल पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रनों की तेज पारी खेली, और ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाकर पारी को संभाला। ईशान किशन ने किस्मत का भी साथ पाया, लेकिन साथ ही लगातार बाउंड्री भी लगाते रहे। भारत को जरूरत थी कि वो अंत तक टिके रहें और उन्होंने बखूबी ये काम किया।

17 ओवर स्पिनर ने डाले
श्रीलंका ने 17 ओवर स्पिन से कराए, जिसमें कप्तान सहान अराच्चिगे और लसिथ क्रूसपुल्ले सबसे प्रभावशाली रहे। थरिंदु रत्नायके और कप्तान सहान अराच्चिगे को सबसे अधिक दो-दो विकेट मिला। भारत के पास भी स्पिनरों की पूरी फौज मौजूद है और साथ में जसप्रीत बुमराह भी हैं। अब ये रन चेज काफी दिलचस्प होने वाला है।

भारत और श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका- लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), आशेन बंडारा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिडु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, थारिंदु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो

एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका की टी20 टीमें
भारतीय टी20 टीमः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम, रवि बिश्नोई और यश ठाकुर।

श्रीलंकाई टी20 टीमः सहान अराचिगे (कप्तान), एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, वानुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा और थारिंडु रत्नायके।
Oct 1, 2026 | 11:34 AM IST

IND vs SL Live Score: ईशान किशन का धमाका

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरे मिजाज वाली पिच पर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर दिया है। भारतीय बल्लेबाजों में कई को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन सिर्फ दो बल्लेबाज उसे बड़ी पारी में बदल पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रनों की तेज पारी खेली, और ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाकर पारी को संभाला। ईशान किशन ने किस्मत का भी साथ पाया, लेकिन साथ ही लगातार बाउंड्री भी लगाते रहे। भारत को जरूरत थी कि वो अंत तक टिके रहें और उन्होंने बखूबी ये काम किया।
Oct 1, 2026 | 11:29 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका को 170 रनों का टारगेट दिया है। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 80 रनों की जबरदस्त नाबाद पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रनों की धमाकेदार शुरुआत दी।
Oct 1, 2026 | 11:18 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को सातवां झटका लग गया है। शिवम दुबे भी कुछ खास नहीं कर पाए और 3 रन बनाकर आउट हो गए। थरिंदु रत्नायके की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और हवा में चली गई। श्रीलंका के कप्तान सहान अराच्चिगे ने एक शानदार कैच लपका, इस मैच में उनका ये दूसरा कैच है। शिवम दुबे ने 9 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए।
Oct 1, 2026 | 11:09 AM IST

IND vs SL Live Score: ईशान किशन का तूफानी अर्धशतक

नुवानिडु फर्नांडो की फ्लाइटेड गेंद पर जबरदस्त छक्का जड़कर ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान किशन ने आगे आकर जगह बनाई और इनसाइड-आउट ड्राइव खेल दिया। गेंद में इतनी ऊंचाई थी कि लॉन्ग-ऑफ पर खड़े फील्डर के ऊपर से सीधे बाउंड्री के पार चली गई।
Oct 1, 2026 | 11:05 AM IST

IND vs SL Live Score: आते ही चलते बने तिलक वर्मा

भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं! टीम ने अपना छठा विकेट खो दिया है। तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए हैं। नुवानिडु फर्नांडो की शानदार गेंद थी। ऑफ स्टंप पर टॉस की हुई गेंद, एंगल ने तिलक को आगे आने पर मजबूर किया और फिर गेंद तेजी से बाहर निकली और बाहरी किनारे से निकल गई। पीछे विकेटकीपर सोहन डी लिवेरा बिल्कुल तैयार थे, उन्होंने फुर्ती से स्टंप्स बिखेर दिए। रिप्ले में साफ दिखा कि तिलक का संतुलन बिगड़ गया था और जब गिल्लियां गिरीं तो उनका पैर लाइन पर था। थर्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया। तिलक वर्मा ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए।
Oct 1, 2026 | 10:58 AM IST

IND vs SL Live Score: अक्षर पटेल 8 रन बनाकर हुए आउट

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 5वां झटका लगा है। अक्षर पटेल एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए हैं। क्रूसपुल्ले ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी तरह से टॉस किया और गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज से दूर drift हुई। अक्षर बड़े स्लॉग शॉट के लिए गए, drift के खिलाफ खेले और बल्ले का मोटा ऊपरी किनारा लग गया। गेंद हवा में ऊपर चली गई। कवर-पॉइंट पर कप्तान सहान अराच्चिगे ने उसके नीचे आकर एक अच्छा कैच लपक लिया। अक्षर ने 13 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए।
Oct 1, 2026 | 10:55 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 100 रनों के पार

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी 100 रनों के पार पहुंच गई है। भारत ने 13 ओवरों में चार विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 32 रन और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली।
Oct 1, 2026 | 10:44 AM IST

IND vs SL Live Score: कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए आउट

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपना चौथा और महत्वपूर्व विकेट गंवा दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। वनुजा सहान ने एक बेहतरीन गेंद डाली। ऐसी गेंद जिसे खेलना नामुमकिन था। गेंद ने ऐसा टर्न लिया कि श्रेयस अय्यर पूरी तरह से चकमा खा गए और गेंद सीधे स्टंप्स में घुस गई और वह क्लीन बोल्ड हो गए। श्रेयस ने 13 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था।
Oct 1, 2026 | 10:37 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 8 ओवर में 67 रन

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइलन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर में तीन विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 8 और ईशान किशन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी 21 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
Oct 1, 2026 | 10:35 AM IST

IND vs SL Live Score: श्रीलंका के कप्तान ने किया सूर्यवंशी को आउट

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए हैं। एक बार फिर श्रीलंका के कप्तान सहान अराच्चिगे ने कमाल कर दिया। इससे पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को भी इसी तरह आउट किया था। वैभव क्रीज से निकलकर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन ऑफ स्पिनर अराच्चिगे ने उन्हें आते हुए देख लिया और गेंद को वाइड डाल दिया। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरी ताकत से बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड की तरफ चली गई, जहां सिनेथ जयवर्धने ने नीचे झुककर शानदार कैच लपक लिया। वैभव ने 21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की तेज पारी खेली।
Oct 1, 2026 | 10:32 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत को लगा सबसे बड़ा झटका

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है। भारत ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी ही अब तक कॉन्फिडेंस में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह 38 के निजी स्कोर पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 1, 2026 | 10:30 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 58 रन

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में दो विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 1, 2026 | 10:25 AM IST

IND vs SL Live Score: भारतीय पारी 50 रनों के पार

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम ने 5 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
Oct 1, 2026 | 10:20 AM IST

IND vs SL Live Score: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चौथे ओवर में बैक-टू-बैक चौका लगाया है। वह अब तक 11 गेंदों में 18 रन जड़ चुके हैं, जिसमें 4 चौके शामिल हैं।
Oct 1, 2026 | 10:15 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत को तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा बड़ा झटका लगा है। संजू सैमसन 7 रन बनाकर बोल्ड आउट हो गए हैं। भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। थारिंदु रत्नायके की घूमती हुई गेंद को संजू समझ ही नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप्स में जा घुसी। वह क्लीन बोल्ड हो गए। संजू ने 9 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था।
Oct 1, 2026 | 10:09 AM IST

IND vs SL Live Score: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। वहीं दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी 8 और संजू सैमसन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 1, 2026 | 10:07 AM IST

IND vs SL Live Score: छक्का लगाकर आउट हुए अभिषेक शर्मा

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे ओवर में ही करारा झटका लगा है। भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए हैं। श्रीलंका के कप्तान सहान अराच्चिगे ने उन्हें अपने ही जाल में फंसा लिया। अराच्चिगे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक ने हवा में गेंद उछाल दी, जिसे वनुजा सहान ने बिना कोई गलती किए लपक लिया।
Oct 1, 2026 | 10:01 AM IST

IND vs SL Live Score: बैटिंग के लिए उतरे दोनों ओपनर

श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए भारत के दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं। भारत अगर इस मुकाबले को जीतता है तो वह गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलता नजर आएगा।
Oct 1, 2026 | 09:57 AM IST

IND vs SL Live Score: जसप्रीत बुमराह भी एक्शन में दिखेंगे

जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था, जो जापान आने के बाद भारत का अब तक का एकमात्र प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। अब सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह के आने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और भी खतरनाक हो गया है।
Oct 1, 2026 | 09:51 AM IST

IND vs SL Live Score: पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है पाकिस्तान

एशियन गेम्स 2026 में पहले सेमीफाइनल का नतीजा आ गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। बारिश के कारण यह मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान की इस जीत के बाद अब उसकी नजरें गोल्ड पर हैं। फाइनल में उसका सामना भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। वहीं हारने वाली टीम का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। इस मैच में हारने वाली टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी। भारत बनाम श्रीलंका दूसरा सेमीफाइनल पूरे 20-20 ओवर का होने की पूरी उम्मीद है।
Oct 1, 2026 | 09:48 AM IST

IND vs SL Live Score: यहां देखें भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
Oct 1, 2026 | 09:44 AM IST

IND vs SL Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

भारतीय टीम ने आज प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है। इस मैच का टॉस श्रीलंका ने जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तूफान देखने को मिल सकता है।
Oct 1, 2026 | 09:41 AM IST

IND vs SL Live Score: न्यूट्रल ग्राउंट पर श्रीलंका आगे

न्यूट्रल वेन्यू पर अब तक दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें श्रीलंका 3-2 से आगे है। यानी न्यूट्रल ग्राउंड पर लंकाई टीम ने भारत को ज्यादा बार हराया है। आज का सेमीफाइनल भी न्यूट्रल वेन्यू कोरोई स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन में खेला जा रहा है।
Oct 1, 2026 | 09:40 AM IST

IND vs SL Live Score: कहां खेला जा रहा है मैच

भारत बनाम श्रीलंका T20I सेमीफाइनल मैच करोगी एथलेटिक पार्क, निशिन (जापान) में खेला जा रहा है।
Oct 1, 2026 | 09:39 AM IST

IND vs SL Live Score: श्रीलंका पर भारत का दबदबा

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 का इतिहास देखा जाए तो टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं।इन 33 मैचों में भारत ने 23 बार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका सिर्फ 9 मैच ही जीत पाया है। एक मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि इस फॉर्मेट में भारत ने लंका पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा है।
Oct 1, 2026 | 09:33 AM IST

IND vs SL Live Score: जीतने वाली टीम खेलेगी पाकिस्तान के खिलाफ

इस मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल में पाकिस्तान से होगा।
Oct 1, 2026 | 09:33 AM IST

IND vs SL Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।