India vs Sri Lanka Aaj ka match kaun jitega: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल सहित कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। इसके अलावा दो नए चेहरे भी दिख सकते हैं। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस मुकाबले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम उतरी थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप किया था। अब टीम की नजर वनडे सीरीज पर है।
गौतम गंभीर, रोहित शर्मा के अलावा श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI/Sri Lanka Cricket X)
जीत का शतक लगाने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 168 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूज है। भारतीय टीम को कुल 99 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को 57 मैचों में जीत मिली है। अगर भारत आज जीतता है तो टीम की यह 100वीं जीत होगी। दोनों टीमों के बीच 11 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। सभी पांच मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है।
भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा
श्रींलका के खिलाफ हमेशा से टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत रहा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिसा का जीत प्रतिशत 78% है, जबकि मेजबाज श्रीलंका की बाज करें तो टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 22% है।
भारत स्कॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)
चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, एहसान मलिंगा, मोहम्मद शिराज , असिथा फर्नांडो।
