IND vs SA World Cup 2023 Schedule, Live Streaming, Date, Weather Report: विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है। भारतीय टीम अबतक खेले 7 मैच में से 7 में जीत दर्ज कर चुकी है। श्रीलंका को पिछले मुकाबले में 302 रन के बड़े अंतर से रौंदकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के बाद दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। जो शानदार प्रदर्शन करके 7 मैच में 6 में जीत हासिल कर चुकी है और शनिवार के मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। ऐसे में ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद यही काम करेगी।
कब, कहां और कैसे देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग(IND vs SA LIVE Streaming How and Where to Watch)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा। आप इस मुकाबले का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं को एचडी और एसडी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉट स्टार एप्प पर देख सकते हैं।
कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम और इडेन गार्ड्नस की पिच (Kolkata Pitch and Weather)
कोलकाता की पिच पर अच्छा उछाल मिलता है ऐसे में बल्लेबाजों को यहां शॉट खेलने में आसानी होती है। कोलकाता में रन जमकर बनते हैं। शुरुआती ओवरों में यहा तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। बाद के ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। इडेन गार्डन्स पर यह विश्व कप 2023 का तीसरा मुकाबला होगा। इस मुकाबले से पहले इस मैदान पर नीदरलैंड-बांग्लादेश और बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच मुकाबले खेले गए हैं। दोनों मुकाबले लो स्कोरिंग रहे हैं। लेकिन भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दोनों टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में पिछले दो मैच के समीकरण भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बदलेंगे और यहां चौकों-छक्कों की जमकर बारिश होगी।
कोलकाता में रविवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात को तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11: (India South Africa Predicted Playing XI)
भारत की संभावित प्लेइंग-11(India Predicted Playing XI):
रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11(South Africa Predicted Playing XI):
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसें, एडेन मार्करम,डेविड मिलर,हेनरिक क्लासेन,मार्को जानसेन,कगिसो रबाडा,केशव महाराज,लुंगी नगिडी, तबरेज शम्सी/गेराल्ड कोएत्जी।
