IND vs SA 2nd Test: भारत ने केपटाउन में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, WTC पॉइंट टेबल के टॉप पर पहुंची टीम

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 4, 2024, 07:06 PM IST

India vs South Africa 2nd Test Match: मेहमान टीम भारत ने मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में 7 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर पर खत्म किया। टीम इंडिया अब डब्ल्यूटीसी के पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

India vs South Africa 2nd Test Match: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के जादुई स्पैल से भारत ने टेस्ट इतिहास के अब तक के सबसे छोटे मैच में दक्षिण अफ्रीका पर सात विकेट की जीत से दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की।

IND vs SA 2nd Test Match, Virat Kohli

विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी।

भारतीय तेज गेंदबाजी के अनमोल नगीनों में शुमार बुमराह ने गुरुवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह ऐसा खतरनाक स्पैल डाला कि दक्षिण अफ्रीका का मध्यक्रम चरमरा गया और ऐडन मार्कराम (103 गेंद में 106 रन) के जुझारू शतक के बावजूद टीम लंच से ठीक पहले दूसरी पारी में 36.5 ओवर 176 रन पर ढेर हो गयी जिससे भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला।

End of Feed