World Cup 2023, IND vs SA Live Score Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच का रोमांचक मुकाबला आज, ऐसे देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 5, 2023, 09:50 AM IST

India vs South Africa, IND vs SA World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

IND vs SA World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज होने वाला है। टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में पॉइंट टेबल के नंबर-1 भारत बनाम नंबर-2 दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीतती है तो विजय अभियान रखने में कामयाब रहेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका जीत हासिल करती है तो टेबल में टॉप पर एक बार फिर पहुंच जाएगी। भारत 14 अंक के साथ टेबल में टॉप पर, जबकि दक्षिण अफ्रीका 12 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

IND vs SA, ODI World Cup 2023, Rohit Sharma

भारत और दक्षिण अफ्रीका का लाइव स्ट्रीमिंग।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs South Africa World Cup Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मुकाबला 05 नवंबर, 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

End of Feed