IND vs SA: द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में ये कमजोरी दूर करने उतरेगा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:32 PM IST

India vs South Africa 1st T20I preview: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। इस टी20 में भारत अपनी डेथ ओवर बॉलिंग में सुधार करना चाहेगा।

IND vs SA 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के जरिये भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले डैथ ओवरों की अपनी गेंदबाजी बेहतर करने और बल्लेबाजों को अच्छा अभ्यास देने के इरादे से उतरेगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि डैथ गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है । भारतीय टीम को अपने दो प्रमुख गेंदबाजों हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार की कमी खलेगी जिन्हें टी20 विश्व कप से पहले आराम दिया गया है।

INDIA_CRICKET

भारतीय क्रिकेट टीम

मोहम्मद शमी अभी तक कोरोना संक्रमण से उबर नहीं सके हैं और वह तीनों मैच नहीं खेल पायेंगे । हर्षल पटेल चोट से उबरने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में लौटे लेकिन 12 की औसत से रन दे डाले और उनका इकॉनामी रेट नौ से ऊपर रहा। विश्व कप के लिये स्टैंडबाय दीपक चाहर को पिछली श्रृंखला में मौका नहीं मिला और अब तीन मैचों मे तेज गेंदबाजों को रोटेट किये जाने पर वह खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह से स्लॉग ओवरों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जो जसप्रीत बुमराह का साथ देंगे।

End of Feed